{"_id":"619d1f7e810443293c48d57a","slug":"poor-workers-get-benefits-of-government-schemes-balrampur-news-lko605780576","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कामगरों को हर हाल में मिले सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कामगरों को हर हाल में मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ की विजय सम्मान यात्रा का जिले में भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य दिव्य त्रिवेदी ने गरीब कामगारों को सरकारी की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण हर हाल में करने की बात कही।
राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ की क्षेत्रीय मंत्री मंजू तिवारी नेे विजय सम्मान यात्रा का जिले में स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने का काम कामगार कर्मचारी महासंघ कर रही है।
सरकार जो भी योजनाएं चला रही है उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को बराबर मिले इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
विज्ञापन
विजय सम्मान यात्रा में आए लोगों ने झारखंडी मंदिर व वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर पूजा गिरी, प्रेमा सिंह, ममता तिवारी, कलावती, ज्योति, लक्ष्मी शर्मा, वंदना पांडेय, उर्मिला, प्रभात शुक्ला, अंजू देवी, आरती, कुकुम, नूरजहां, ज्योति तिवारी व शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रही।