फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ponds will be dug with Rs 74.55 lakhs, farmers' income will increase

Balrampur News: 74.55 लाख से खोदे जाएंगे तालाब, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

Wed, 26 Jun 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ponds will be dug with Rs 74.55 lakhs, farmers' income will increase
बलरामपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिले में 71 नये तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। तालाब निर्माण पर 74 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें किसानों को (लागत का 50 प्रतिशत) 37 लाख 27 हजार 500 रुपये अनुदान दिया जाएगा। तालाब बनवाने के लिए अब तक 61 किसानों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद किसानों के खेतों में तालाब की खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जल संरक्षण और उसके प्रबंधन को प्राथमिकता देने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना संचालित हैं। इसके तहत किसानों के खेतों में तालाब खुदवाकर हर खेत को पानी पहुंचाने का काम किया जाता है। इसके अलावा किसान खेतों में तालाब खुदवाकर मछली पालन आदि का व्यवसाय करके आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य खेत तक पानी की पहुंच को बढ़ाना और सुनिश्चित सिंचाई के तहत खेती योग्य क्षेत्र का विस्तार करना है। खेत के पास तालाब की खोदाई होने से फसलों की सिंचाई की आवश्यकता पूरी होगी, वहीं स्थायी जल संरक्षण का प्रबंध भी हो जाएगा।
विज्ञापन

61 किसानों ने कराई बुकिंग
- पीएमकेएसवाई के तहत जिले में 71 खेत तालाब का निर्माण होना है। इसके तहत अब तक 61 किसानों ने तालाब की खोदाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा लिया है। 61 में से 31 किसानों का डाटा सत्यापन करके कन्फर्म कर दिया गया है। 15 किसानों ने टोकनमनी भी जमा कर दिया है। एक तालाब की खोदाई पर एक लाख पांच हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें 52500 रुपये किसानों को लगाना पड़ेगा, जबकि 52500 रुपये सरकारी अनुदान दिया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि 28 तालाब अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए आरक्षित किया गया है। अभी अनुसूचित जनजाति के एक भी किसानों ने तालाब की खोदाई के लिए बुकिंग नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तालाब खोदाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। तालाब योजना का लाभ किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। किसान अपने खेत में तालाब खोदाई के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed