फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Poll of examination room open in front of deputy CM

डिप्टी सीएम के सामने खुली परीक्षा कंट्रोल रूम की पोल

Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Poll of examination room open in front of deputy CM
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने आए डिप्टी सीएम ने एमपीपी इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम के निरीक्षण में कंट्रोल रूम के तैयारियों की पोल खुल गई। करीब 15 मिनट की जद्दोजहद के बावजूद डिप्टी सीएम को कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की वाइस रिकॉर्डिंग नहीं सुन सके।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने के लिए जिला मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कंट्रोल रूम का जायजा लिया और कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से संचालन के बारे में पूछताछ की। परीक्षा केंद्रों को लाइव देखने के लिए उन्होंने कंट्रोल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ऑन कराकर कंप्यूटर पर देखा।
विज्ञापन

वाइस रिकॉर्डिंग सुननी चाही तो कंट्रोल रूम के कर्मियों ने करीब 15 मिनट तक प्रयास किया लेकिन नेटवर्क नहीं पकड़ा सके। कंट्रोल रूम के कर्मियों ने तार हिलने का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने दो परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया और केंद्र व्यवस्थापक कैप्टन जीपी तिवारी को नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। वहां से निकलकर डिप्टी सीएम ने नगर के बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज व सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया, एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी राधारमण सिंह, बलरामपुर मार्डन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू श्रीवास्तव व सीएमएस के प्रधानाचार्य केपी यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed