{"_id":"61e3143d091c9b7f3c2f909b","slug":"political-balrampur-news-lko6136376198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटों पर दावेदारों की भरमार, पता नहीं किसके पक्ष में बहेगी बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटों पर दावेदारों की भरमार, पता नहीं किसके पक्ष में बहेगी बयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधानसभा की चार सीटों पर पार्टियों ने दावेदारों पर मंथन शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। पार्टी किस दावेदार को चुनाव मैदान में उतारेगी यह नहीं तय हो पाया है। सपा और भाजपा में जहां दावेदारों की लंबी कतार है, वहीं बसपा में खामोशी दिख रही है। कांग्रेस और एआईएमआईएम ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सबको पीछे छोड़ दिया है।
सपा में सबसे ज्यादा दावेदार बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला विधानसभा में हैं। गैसड़ी सीट से भी चार लोगों ने पार्टी से टिकट मांगा है। पार्टी ने अभी तक जिले की किसी भी सीट पर प्रत्याशी तय नहीं किया है। दावेदार बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा में लखनऊ और दिल्ली का चक्कर लगाते दिख रहे हैं। भाजपा में चारों मौजूदा विधायकों के अलावा कई अन्य लोगों ने दावेदारी ठोकी है।
देखना यह दिलचस्प होगा कि पार्टी मौजूदा विधायकों पर ही दांव लगाएगी या फिर क्षेत्र में प्रदर्शन के आधार पर किसी सीट पर बदलाव भी होगा। बहुजन समाज पार्टी के खेमे में टिकट व दावेदार को लेकर अभी खामोशी दिख रही है। उतरौला विधान सभा सीट पर एआईएमआईएम ने डॉ. मन्नान तथा कांग्रेस ने पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यह दोनों पार्टियां बलरामपुर, गैसड़ी तथा तुलसीपुर सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन कर रही हैं। चुनाव में आप तथा अन्य छोटे दल भी प्रत्याशी उतारने की चर्चा तो कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने अधिकृत रूप से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। संवाद