फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   political

जागरुकता से तीन लाख लोगों की सेहत सुधारने पर फोकस

Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के तीन लाख लोगों को सेहत सुधारने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए टीमें 10 दिनों तक 116 ग्राम पंचायतों में 24 मोबाइल वैन से लोगों को जागरूक करेंगी। टीमें नुक्कड़ नाटक सहित 12 गतिविधियां करके लोगों को शुद्ध पानी पीने के फायदे बताएंगी। राज्यमंत्री पल्टूराम ने शनिवार को सदर ब्लॉक परिसर में राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार लोगों को बेहतर संसाधनों को मुहैया कराने के साथ-साथ उनकी सेहत का भी ख्याल रख रही है। राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने लोगों को शुद्ध पानी का सेवन करने के लिए जागरूक करने का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की 116 ग्राम पंचायतों में 24 मोबाइल वैन 150 कर्मियों के साथ 12 प्रकार की गतिविधियां करके लोगों को शुद्ध पानी पीने के लिए जागरूक करेंगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने राज्यमंत्री को बताया कि नुक्कड़ नाटक सहित 12 प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से टीमें 10 दिनों तक ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के मजरों में कार्यक्रम से लोगों को शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने के साथ-साथ स्वच्छता जागरूकता, आंगनबाड़ी स्वच्छता मेला व जल संचय करने के लिए बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed