{"_id":"68f3d00629cc3a30c402647d","slug":"police-team-investigating-facebook-messenger-and-whatsapp-calls-balrampur-news-c-99-1-slko1029-135461-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सएप कॉल की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सएप कॉल की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
विज्ञापन
बलरामपुर। दुबई में रह रहे युवक के वीजा विवाद में फंसे होने का झांसा देकर पिता से आठ लाख ठगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सएप कॉल की पड़ताल कर रही है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि शिकायत के तथ्यों से किसी स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की संभावना है।
रिजवानुद्दीन का बेटा जीशान उर्फ अयाजुद्दीन व साला वसीम दुबई में रह कर नौकरी करते हैं। साइबर ठग ने फेसबुक मेसेंजर पर वसीम की डीपी लगाकर रिजवानुद्दीन से बातचीत की। इसके बाद जीशान के वीजा विवाद में फंसे होने का झांसा देकर मदद के नाम पर 8 लाख रुपये ठग लिए । इसके बाद ठग ने फीस के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग की। इसके बाद रिजवान को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि ठग को स्थानीय स्तर से पूरी जानकारी मिल रही थी। इससे पुलिस को संदेह है कि किसी स्थानीय व्यक्ति की भी भूमिका इस फ्रॉड में है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराध शाखा की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की जांच गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित के फेसबुक से जुड़े लोगों की भी छानबीन कराई जा रही है।