फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police team attacked, five arrested

Balrampur News: पुलिस टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार

Sat, 18 Mar 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked, five arrested
बलरामपुर। मारपीट व एससी/एसटी एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस पर हमला करने के मामले में शुक्रवार देर शाम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज, हेड कांस्टेबिल प्रवीण यादव, कांस्टेबिल पन्ने लाल, गुलशेर अली, अंजू यादव, सोनाली सिंह के साथ बृहस्पतिवार शाम फुलवरिया बाईपास निवासी असगर अली के घर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट तामील कराने गए थे। आरोप है कि वहां असगर अली के परिजन पुलिस टीम से भिड़ गए। इसी बीच जावेद ने हेड कांस्टेबिल प्रवीण यादव पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया, इससे उसका हाथ टूट गया। इसी बीच मौका पाकर असगर भाग गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश शुरू की। पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में शुक्रवार देर शाम असगर के बेटे जावेद, पत्नी सलमा उर्फ समसुन्निशा, बेटी काजल व रोजी के साथ ही मुन्नी पत्नी ननकने को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लोहे की राॅड बरामद की गई है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि फरार वारंटी असगर अली की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed