{"_id":"626c2f9c14c12f4b99736506","slug":"police-sp-balrampur-news-lko6284347162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर कार्रवाई में न बरतें हीलाहवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-2-बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने का निरीक्षण करते एसपी राजेश कुमार सक्सेना।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। अपराधियों पर कार्रवाई करने में कोई हीलाहवाली न बरतें। शांति व्यवस्था कायम रखने में कोताही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की तलाश के लिए बीट प्रभारियों को सक्रिए रखें। यह बातें शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सादुल्लाहनगर थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस अफसरों व कर्मियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कही।
विज्ञापन
थाने पर तैनात सभी ग्राम प्रहरियों को निर्देेश दिया कि अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार करें और उनके खिलाफ शिकंजा कसने के लिए प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। क्षेत्र में होने वाली छोटी-बड़ी सभी घटनाओं के बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करें। विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन के गुणवत्ता की एसपी ने जांच करके पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। एसपी ने थाने के मालखाना, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कक्ष सीसीटीएनएस कार्यालय व महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण किया। अपराध, ग्राम अपराध, मालखाना, निगरानी, त्योहार व आगंतुक रजिस्टरों की जांच करके नियमित रुप से अभिलेख भरने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीओ उतरौला उदय राज सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।