{"_id":"5f5662398ebc3e54aa6eacc6","slug":"police-registered-the-case-angry-with-akram-s-lie-arrested-balrampur-news-lko538974467","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकरम के झूठ से नाराज पुलिस दर्ज किया केस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकरम के झूठ से नाराज पुलिस दर्ज किया केस, गिरफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर। विस्फोट के बाद अकरम के घर पहुंची पुलिस उसके झूठ बोलने से नाराज हो गई है। अकरम ने पुलिस को बताया कि घर में नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट से घटना हुई। अकरम ने इस बात की तहरीर भी नगर कोतवाली में दे दी। सीओ सिटी मनोज यादव और प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने यही सूचना एसपी को दी। थोड़ी देर बाद पता चला कि विस्फोट तो पटाखों के कारण हुआ है।
अकरम झूठ बोल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अकरम के झूठ से पुलिस को कुछ देर गुमराह होना पड़ा। अकरम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, पुलिस को गुमराह करने के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अकरम के बिजलीपुर गोदाम को भी छापा मारकर पटाखों समेत सील कर दिया गया है। शहर के सभी पटाखा व्यवसायियों की कुंडली खंगाली जा रही है। पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मिलेगा मुआवजा
अकरम की गलती से हुए विस्फोट में जिन पड़ोसियों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उन सभी की क्षति का आकलन एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ यादव, हल्का लेखपाल से करा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि क्षति का आकलन कराने के बाद नियमानुसार पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गुड़िया, मोहम्मद खां, रियाजुद्दीन, मुन्ना, रिजवान, नईम मिस्त्री, चंदी सलमानी, गज्जन, जद्दू सलमानी, छोटे पेंटर, मोनू व समसुल कमर आदि के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन सभी को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।