फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police Recruitment Exam: Traffic will remain changed for five days

पुलिस भर्ती परीक्षा : पांच दिन बदला रहेगा यातायात

Thu, 22 Aug 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Traffic will remain changed for five days
बलरामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए पुलिस ने यातायात में बदलाव किया है। 23, 24, 25 व 30, 31 अगस्त को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके लिए अलग से पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि बहराइच की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको गोंडा, बस्ती व उतरौला जाना होगा वह सेखुईया फुलवरिया बाईपास होकर जाएंगे। जिनको तुलसीपुर जाना है, उनको सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सेखुईया पर रोक दिया जाएगा। सुबह सात बजे से पहले व शाम को छह बजे के बाद रास्ता चालू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर छोटे वाहनों को भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन

यहां भी डायवर्जन रहेगा लागू
- उतरौला की तरफ से आने वाले भारी वाहन, जिनको गोंडा-बहराइच जाना है वह फुलवारिया-सेखुईया बाईपास से होकर जाएंगे। जिनको तुलसीपुर जाना है उनको सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक नहर बालागंज तिराहा पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोंडा की तरफ से उतरौला व बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को फुलवारिया बाईपास से मोड़ दिया जाएगा। तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक बहदुरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पहले रोक दिया जाएगा।
- तुलसीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको उतरौला, गोंडा, बहराइच जाना है। उनको मेवालाल चौकी पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रोक दिया जाएगा।


तैयारियों का रिहर्सल कर परखी व्यवस्था
बलरामपुर। 23 अगस्त से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जिले के सात केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 29,280 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार को परीक्षा की तैयारियों का रिहर्सल करके आवश्यक निर्देश दिए गए। हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बीएचवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज टेढ़ी बाजार, डीएवी इंटर कॉलेज तुलसीपुर रोड, एमपीपी इंटर कॉलेज वीर विनय चौराहा, एमएलके पीजी कॉलेज तुलसीपुर रोड, एमएलके कॉलेज कामर्स ब्लॉक व महारानी देवेंद्र कुंवरि गर्ल्स इंटर कॉलेज पुरैनिया तालाब को केंद्र बनाया गया है। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त हरेक केंद्र पर एक-एक पुलिस प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं। जिले में 23 से 31 अगस्त तक पांच दिनों की अवधि में चलने वाली परीक्षा में कुल 29,280 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को कराने के लिए एक एएसपी, तीन सीओ, 16 निरीक्षक, 45 उपनिरीक्षक, 225 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 31 महिला पुलिस कर्मी व सात एलआईयू कर्मियों को लगाया गया है। हर केंद्र पर तीन स्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर लगे पुलिस कर्मियों द्वारा प्रत्येक अभ्यर्थी को कतारबद्ध करके प्रवेश पत्र, मूल पहचान पत्र, फोटो से मिलान करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। तैयारियों का बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed