{"_id":"627ea7599db806412a6ea625","slug":"police-race-balrampur-news-lko630472773","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते एसपी राजेश कुमार सक्सेना।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी ने निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई गई। परेड में एकरुपता व अनुशासन बनाए रखने को टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल के दौरान कमियां पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को सुधार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस कर्मियों के कार्य कुशलता व दक्षता की भी जांच की गई।
शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने परेड का निरीक्षण करते हुए कहा कि फील्ड वर्क में हम सभी को हष्ट-पुष्ट रहना बेहद जरूरी है। चुस्ती-फुर्ती न होने पर फील्ड वर्क निपटाने में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए सभी पुलिस कर्मी नियमित योगाभ्यास व दौड़ आदि की क्रियाएं करें। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए एसपी ने सलामी के बाद पुलिस कर्मियों की दौड़ कराई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। प्रतिसार निरीक्षक को एसपी ने बेहद ढंग से मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया।
यूपी 112 के दो व चार पहिया वाहनों का एसपी ने निरीक्षण किया। तैनात कर्मियों के कार्यकुशलता व दक्षता की एसपी ने परख की। चार पहिया वाहनों में सदैव दंगा नियंत्रण उपकरण रखने और वाहनों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। एसपी ने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय, डीसीआर शाखा व मालखाना स्टोर आदि का निरीक्षण किया। आरक्षी बैरक व पुलिस लाइन आवास के आस-पास साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीओ लाइन कुवंर प्रभात सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।