फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police personnel who give protection to criminals will be punished

अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मी होंगे दंडित

Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who give protection to criminals will be punished
बलरामपुर। अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल दंडित किया जाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले के सभी 14 कोतवाली व थानों में पुलिस की टीमें भ्रमण कर रही है। एसपी हेमंत कुटियाल ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर अपराधियों व लिप्त पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बुधवार को बताया कि कानून व्यवस्था का चुस्त दुरुस्त रखने और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में जिले के सभी दुराचारियों की चेकिंग व उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में एसपी ने स्वयं आकस्मिक भ्रमण कर पुलिस की ड्यूटी को चेक किया। एसपी ने कहा कि यदि किसी दुराचारी की तरफ से यदि कोई अपराध किया जाता है तो जिस थाना क्षेत्र में दुराचारी की हिस्ट्रीशीट खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज किया जाएगा और उन थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान सीओ सिटी वरुण मिश्र, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मानवेंद्र पाठक सहित नगर कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed