फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police lynch sticks on those who leave for important work

जरुरी काम से जाने वालों पर पुलिस भांज रही लाठियां

Tue, 11 May 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Police lynch sticks on those who leave for important work
बलरामपुर। जरूरी काम से जाने वालों पर पुलिस लाठियां भांज रही है। अधिकतर दुकानें खुली होने के बावजूद लोगों पर घरों से बाहर न निकलने की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से होने वाली मौत का आकड़ा जिले में शतक पार कर चुका है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने 17 मई की सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू लगाया है।
विज्ञापन

जिले में आंशिक कर्फ्यू का कोई असर भी नहीं दिख रहा है। लोग सड़कों पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सहालग व ईद के चलते लोग बाजारों में सामानों की खरीदारी के घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन की तरफ से सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक के लिए जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है। दवाओं, सब्जियों, किराना, फलों व अन्य जरुरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
सहालग व ईद के चलते लोगों को कपड़े, जूते-चप्पलों, आभूषणों व अन्य सामानों को बाजारों से खरीदने की जरूरत पड़ रही है जिसके लिए लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है।
सामानों की खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोगों का आरोप है कि जब प्रशासन ने जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी है तो इतनी कड़ाई क्यों की जा रही है।
पुलिस उन पर लाठियां भांज रही है। पुलिस उन्हें सड़क पर घंटों धूप में खड़ी करके प्रताड़ित कर रही है। जिले भर के शहरी व ग्रामीण बाजारों में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाया गया आंशिक कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग सड़कों पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीएम श्रुति ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सभी लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है।

कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ के साथ जिले के सभी कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed