फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police is not taking action on the killers

हत्यारों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

Thu, 22 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police is not taking action on the killers
बलरामपुर। दहेज के लिए बहू की हत्या करने वाले ससुरालीजन खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस केवल मृतका के पति को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के जरिये ग्राम पुरैना वाजिद थाना उतरौला निवासी शहबान अली ने कहा है कि उसने अपनी बेटी किस्मतुनिशा की शादी आठ वर्ष पूर्व ग्राम हरिहरनगर थाना महराजगंज तराई निवासी शकील पुत्र सलीम के साथ की थी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को ससुरालीजनों ने दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या कर दी और शव कुंडे से लटका दिया। पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने की पुलिस ने पति शकील, शमीम, वकील, साबिर व दो अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए बाकी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed