फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police informed the villagers about the schemes in Chaupal

चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Police informed the villagers about the schemes in Chaupal
बलरामपुर। चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की अपील की। चौपाल के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पंचायत चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही कवायद शुरु कर दी है। गांवों में कोई बवाल न हो इसके लिए चौपाल लगाकर अराजकता फैलाने वाले तत्वों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सीओ की मौजूदगी में बैठकें की जा रही हैं। शनिवार को एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ उतरौला आरआर सिंह की मौजूदगी में उतरौला कोतवाली में चौपाल लगाई गई। सीओ सदर प्रेम कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना जयदीप दूबे ने ग्राम पंचायत तेंदुआ, चौकी प्रभारी देवीपाटन तुलसीपुर के देवीपाटन सहित जिले के कई गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत करते हुए पुलिस ने पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के बारे में ब्योरा जुटाया। इस दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से संचालित कार्यक्रम मिशन शक्ति के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। जिले के सभी थानों में महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। यूपी 112 व ट्विटर सेवा आदि के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed