{"_id":"627ea1b0072f98016603208f","slug":"police-balrampur-news-lko630460540","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान जहीर की लखनऊ की संपत्ति भी होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान जहीर की लखनऊ की संपत्ति भी होगी कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। यूपी के टॉपटेन गैंगस्टर आरोपियों में शामिल पूर्व सांसद रिजवान जहीर की लखनऊ स्थित संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। इसके लिए डीएम श्रुति ने लखनऊ डीएम और कमिश्नर ऑफ पुलिस को पत्र भेजा है।
तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू के हत्या की साजिश में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, बेटी व दामाद के साथ जेल में बंद है। प्रशासन ने बीते दिनों इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में पूर्व सांसद को यूपी के टॉपटेन गैंगस्टर आरोपियों में शामिल किया गया है। गुरुवार को एसडीएम और तुलसीपुर सीओ की टीम ने ग्राम शीतलापुर स्थित पूर्व सांसद की कोठी समेत करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।
सीओ तुलसीपुर प्रभात सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद की लखनऊ स्थित संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। शुक्रवार को डीएम श्रुति का पत्र लेकर प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अवधेश राज सिंह को लखनऊ भेजा गया है। वहां पर यह लखनऊ के डीएम व कमिश्नर आफ पुलिस से मुलाकात कर वहां पर कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराएंगे।