फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police and SSB team recovered 320 sack Nepali peas

पुलिस व एसएसबी की टीम ने बरामद की 320 बोरी नेपाली मटर

Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police and SSB team recovered 320 sack Nepali peas
पचपेड़वा (बलरामपुर)। एसडीएम की अगुवाई में एसएसबी 50वीं वाहिनी व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगवा कोडर गांव में एक घर से तस्करी कर लाई गई 320 बोरी नेपाली मटर बरामद की है। बरामद किए गए नेपाली मटर को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडर सुमित हरित ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत नेपाल सीमा पर बसे सुगवा कोडर गांव के एक घर में नेपाल से तस्करी करके लाई गई मटर काफी मात्रा में रखी हुई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह 8.30 बजे गांव पहुंचकर छापा मारा। ग्रामवासी मन बहाल मौर्या के घर से 320 बोरी नेपाल मटर बरामद की गई। बरामद किए गए नेपाल मटर को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed