फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   pm congratulates the gram pradhan for best works

उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधान को दी बधाई

Mon, 24 Jun 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
pm congratulates the gram pradhan for best works
बलरामपुर। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत बरईपुर की ग्राम प्रधान के उत्कृष्ट कार्य को प्रधानमंत्री ने सराहा है। प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर गांव में सफाई, जलसंचयन एवं पौधरोपण के बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए अन्य कार्यों में भी बेहतर योगदान की आशा व्यक्त की है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरईपुर की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी गांव में बेहतर साफ-सफाई, तालाबों की खुदाई तथा पौधरोपण के लिए बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने बरसात के पानी को इकट्ठा करने के लिए तालाबों की खुदाई एवं सौन्दर्यीकरण के लिए स्वयं श्रमदान किया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के साथ-साथ गांव की खाली जमीनों पर भारी संख्या में खुद पेड़ लगाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घरों में शौचालयों निर्माण के साथ-साथ उसके उपयोग के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के इन्हीं कार्यों को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र के माध्यम से उन्हें बधाई दी है और आगे भी जनहित एवं देशहित में बेहतर कार्य करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed