{"_id":"6434562d0ddaffbb3904c69d","slug":"players-will-show-stamina-today-preparations-complete-balrampur-news-c-13-1-176864-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, तैयारी पूरी
Tue, 11 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेहरबाजार (बलरामपुर)। कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद व दौड़ में मैदान मारने की हसरत रखने वाले खिलाड़ियों के लिए मंगलवार का दिन खास है। अमर उजाला के तत्वावधान में राम अवध इंटर कॉलेज रेंडवलिया के मैदान में होने वाली प्रतियोगिता में ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
सुबह आठ बजे से खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें खो-खो, कबड्डी व दौड़ में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त वालीबॉल व रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई।
समिति से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा व सदर विधायक पल्टूराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।