{"_id":"64dd0ea854caba9e26087fcf","slug":"planted-saplings-and-took-a-pledge-to-protect-the-environment-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1927-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Wed, 16 Aug 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के बहादुरापुर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में पौधरोपण करने के बाद पानी डालते डीएम अरविंद सि
बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में पांच लाख 23 हजार पौधे रोपित किए गए। डीएम ने पौधरोपण करते हुए औषधीय पौधों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया। वन विभाग की तरफ से किसानों का मुफ्त पौधों का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पूर्व निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर बीते दिन जिले भर में पांच लाख 23 हजार पौधे रोपित किए गए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बहादुरापुर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में 75 प्रजातियों के औषधीय व व्यवसायिक पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि बांस सहित व्यवसायिक व औषधीय पौधों की खेती करके किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। औषधीय पौधों की खेती से जहां वातावरण हरा-भरा रहता है। वहीं इनकी पत्ती, फल, फूल व छाल का प्रयोग इलाज के लिए होता है।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि अनाज के साथ ही औषधीय पौधों की खेती भी करें। वन विभाग की तरफ से किसानों को मुफ्त पौधे वितरित कर उन्हें औषधीय खेती के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व डीएफओ एम सेम्मारन ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका बनाकर ग्राम प्रधान, सचिव व संभ्रांतजनों द्वारा 75-75 पौधे रोपित किए गए हैं। इसके अलावा बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल व बजाज चीनी मिल इटई मैदा में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। स्कूलों में भी शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने छायादार व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश लोगों को दिया।