{"_id":"69ee694b91a569fcf7085262","slug":"pilgrims-depart-for-hajj-bid-farewell-balrampur-news-c-99-1-brp1010-147101-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हज के लिए जायरीन हुए रवाना, दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हज के लिए जायरीन हुए रवाना, दी गई विदाई
Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र से मुकद्दस सफर-ए-हज के लिए जायरीन का काफिला रविवार को अकीदत और दुआओं के बीच रवाना हुआ। मोहम्मद शफीक राईनी और शाहिद राईनी अपनी पत्नियों के साथ हरमैन शरीफैन की जियारत के लिए निकले। सभी से अपनी खता की माफी मांगते हुए दुआओं की दरख्वास्त की।
इस मौके पर वसीम राईनी ने जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह अल्लाह का बड़ा करम है कि उन्हें अपने दर पर हाजिरी का मौका मिला है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह उनकी इबादतों को कबूल फरमाए और उनका सफर आसान बनाए। साथ ही जायरीन से मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए खास दुआ करने की अपील की। इस अवसर पर शमीम राईनी, मुजीब अल्वी, मंजूर राईनी, राशिद राईनी, बबलू राईनी, शोएब, हारून, मारूफ, सरीन, इजरायल राईनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।