फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Physical verification of four centers determined by the board

बोर्ड से निर्धारित चार केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन

Tue, 26 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Physical verification of four centers determined by the board
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की तरफ से निर्धारित जिले के चार नए केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठक कर यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम को नए केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से जिले में 49 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त फोर्स बल तैनात किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से निर्धारित 49 परीक्षा केंद्रों के संबंध में एडीएम ने डीआईओएस महेंद्र कुमार कन्नौजिया से गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम को परिषद की तरफ से निर्धारित किए गए जिले के चार नए परीक्षा केंद्रों आदर्श अकादमी इंटर कालेज महेशभारी बलरामपुर, महमूद हसन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमूदनगर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बढ़ईपुरवा पचपेड़वा व मौलाना अबुल कलाम आजाद हाईस्कूल गांधी पोखरा रेहरा बाजार की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

एसडीएम को इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, बाउंड्रीवाल, पर्याप्त मात्रा में कुर्सी-मेज, छात्रों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल व शौचालय आदि संसाधनों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना है। बैठक में बीएसए हरिहर प्रसाद, प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज कैप्टन जीपी तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा विनय मोहन त्रिपाठी व यूपी बोर्ड परीक्षा/जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed