फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Philosopher gave oxygen cylinder for corona patients

कोरोना मरीजों की सांस के लिए समाजसेवी ने दिया ऑक्सीजन सिलेंडर

Tue, 18 May 2021 08:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Philosopher gave oxygen cylinder for corona patients
बलरामपुर। कोविड 19 की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर तक गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सहायता करने वाले समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू कोरोना मरीजों के लिए लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी समाजसेवी की तरफ से 30 ऑक्सीजन सिलेंडर सीएमओ कार्यालय को सौंपा गया है। साथ ही कोरोना योद्धाओं को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किया गया है।
विज्ञापन

एसएससी ग्रुप के एमडी व समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू कोविड 19 की पहली लहर के दौरान करीब दो महीने तक गरीब, असहायों व जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ-साथ मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों की जान जोखिम में थी। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए एसएससी ग्रुप की तरफ से लगातार सीएमओ कार्यालय को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह एवं एसएससी ग्रुप के सदस्य शुभेंद्र गौरव मिश्रा, अनिरुद्ध शुक्ला व शिवम मिश्रा ने मंगलवार को 30 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर सीएमओ कार्यालय को सौंपा है। इसके बाद एसएससी ग्रुप के सदस्यों ने समाजसेवी की तरफ से करीब 400 कोरोना योद्धाओं को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि एसएससी ग्रुप की तरफ से अब तक 280 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराया गया है। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए एसएससी ग्रुप की तरफ से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed