फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Permanent housing will be given to the needy

Balrampur News: जरूरतमंदों को दिया जाएगा पक्का आवास

Sat, 08 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Permanent housing will be given to the needy
पूर्व विधायक ने 27 लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाबी
विज्ञापन

जरवा (बलरामपुर)। जरूरतमंद लोगों को अब कच्चे मकान में नहीं रहना पड़ेगा। मोदी व योगी सरकार की तरफ से उन्हें पक्का आवास दिया जाएगा। पक्का आवास मिलने से गरीबों का अपने घर में रहने का सपना साकार हो गया है।
ये बातें गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने जरवा थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव में शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाभी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से हर जाति, धर्म के लोगों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। जनता खुशहाल है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक ग्राम पंचायत मोहकमपुर की अनीता, प्रिया, सरिता, जहीरून्निशा, लक्ष्मी, पूजा, सोनापति, मधुबाला, इंदुमती, शिवकुमारी, सरस्वती, हरिराम व जैतुन्निशा सहित 21 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास तथा छह लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबी सौंपी। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने का तरीका भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की महिलाओं को अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराने तथा सुबह स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर बीडीओ अवनींद्र पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव राजेश सिंह, मोहम्मद अजीज, नसीम खान, चेतराम, शिवांगी मिश्रा व खेमसिंह राणा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed