फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People will fight with double engine government: SP Yadav

डबल इंजन वाले सरकार से लड़ेगी जनता:एसपी यादव

Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
People will fight with double engine government: SP Yadav
बलरामपुर। प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार से अब जनता लड़ेगी। महंगाई, बेरोजगारी व भाजपा के गुंडाराज से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनमानस में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता का यह आक्रोश सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने रविवार को महदेइया बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने साढ़े चार साल में किसानों का गन्ना मूल्य एक पैसे भी नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

चुनावी वर्ष के दौरान गन्ना मूल्य में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी करके किसानों को लुभाने की कोशिश की है। काले कृषि कानून से किसानों में अभी भी आक्रोश है। सम्मेलन के आयोजक व पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही प्रदेश की भाजपा सरकार को हरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएं। साथ ही पांच साल के अखिलेश सरकार के समय में उपलब्धियों को भी लोगों के समक्ष रखें जिससे लोग आंकलन करें। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed