{"_id":"69935147b5f77c8d980ebb2a","slug":"people-were-distressed-due-to-an-eight-hour-power-outage-in-the-city-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142900-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शहर में आठ घंटे बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शहर में आठ घंटे बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल
विज्ञापन
नगर के अचलापुर मोहल्ले में पोल की शिफ्टिंग करते कर्मचारी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। शहर में आठ घंटे से अधिक बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। रात करीब आठ बजे के बाद बिजली बहाल होने पर शहर के लोगों को राहत मिली।
साइबर क्राइम थाने के भवन निर्माण के लिए सोमवार को बलरामपुर शहर के मोहल्ला नीलकोठी के पास पोल व तार हटाए गए। इसके लिए विभाग ने सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती के लिए जानकारी दी थी। कार्यस्थल पर पोल हटाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके चलते दो घंटे कार्य बाधित हो गया और समय से कार्य पूरा नहीं हो सका। इसी कारण रात करीब आठ बजे तक कार्य कराया गया।
एसएसबी कैंप, सिविल लाइन, पहलवारा, विशुनापुर, झारखंडी, तुलसीपार्क, सरयू नहर काॅलोनी, अचलापुर, वीर विनय चौराहा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक दफ्तर, ग्राम बड़ा व छोटा धुसाह, ग्राम खम्हौवा, यतीम खाना, तिकोनिया पार्क, पुरुष व महिला अस्पताल, सराय फाटक, थाना देहात और घासमंडी आदि क्षेत्रों में रात करीब आठ बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासीरमेश, दिनेश, राकेश, अजय, मनीष, रोहित, राजू व रवि आदि ने बताया कि मौसम ठीक होने से लोगों को बहुत परेशानी तो नहीं हुई, लेकिन पानी आदि के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए शहर के लोगों को पहले से जानकारी दी गई थी।