फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People are scared of drones flying in villages and rumors of theft

Balrampur News: गांवों में ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाहों से सहमे लोग

Mon, 08 Sep 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
People are scared of drones flying in villages and rumors of theft
उतरौला। नगर और ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से उड़ते ड्रोन और चोरी की अफवाहों लोग सहमे हुए हैं। कई गांवों में अज्ञात ड्रोन देखे जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा है। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा कि ड्रोन उड़ने और चोरी की घटना में कोई सच्चाई नहीं है। अफवाह के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजहनी, उतरौला ग्रामीण, पिपरा रामचंद्र, बभनी भुरूकुंडा, बनई, पिपरा यकूब सहित दर्जनों गांवों में बीते दिनों ग्रामीणों ने उड़ते ड्रोन देखने का दावा किया। क्षेत्र के जफरुल इस्लाम, प्रहलाद, शनि आदि का कहना है कि रात में आसमान में टिमटिमाती रोशनी के साथ गोल-गोल घूमती चीज दिखाई दी, जिसे देखकर लोग सहम गए। इसी बीच रविवार देर रात नगर के सुभाषनगर, रफीनगर और पटेलनगर में चोरों की अफवाह ने अचानक खलबली मचा दी। इसी तरह उतरौला के पूर्वी हिस्से में हलवाई की गली में भी अफवाहों का असर देखने को मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed