फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pension

विधवा पेंशन में आधार का सत्यापन बना चुनौती

Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pension
बलरामपुर। विधवा पेंशन पाने वाले 11 हजार लाभार्थियों को ई-केवाईसी के जरिए आधार नंबर से सत्यापन कराने की चुनौती है। जिले में विधवा पेंशन के 26 हजार लाभार्थी हैं, जिसकी तुलना में सिर्फ 14 हजार से अधिक लाभार्थियों का आधार सत्यापन कराया जा चुका है। इन्हीं लाभार्थियों को चालू वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही के किस्त का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा, बाकी लाभार्थियों से 30 जून तक आधार बेस सत्यापन कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहली तिमाही का किस्त पाने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी के जरिए आधार बेस सत्यापन कराना अनिवार्य है। जिले में 21 जून तक कुल 14,311 लाभार्थियों ने आधार प्रमाणीकरण कराया है, जबकि 25,956 की तुलना में 11,644 विधवा पेंशन के लाभार्थियों को अपना आधार प्रमाणीकरण कराना है। ब्लॉक सदर में 4217 की तुलना में 2278 लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराया है, और बाकी बचे 1938 को ई-केवाईसी कराना है। ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग में 1815 की तुलना में 1149 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हुआ है, जबकि 666 शेष बचे हैं। गैसड़ी ब्लॉक में 1599 के सापेक्ष 1056 का आधार बेस सत्यापन हुआ है, और 543 का आधार बेस सत्यापन होना है। पचपेड़वा ब्लॉक में 2240 की तुलना में 1119 का आधार बेस सत्यापन हो चुका है, जबकि 1121 का सत्यापन होना है। हरैया सतघरवा ब्लॉक में विधवा पेंशन के 3633 लाभार्थियों की तुलना में 1830 का सत्यापन हो चुका है, जबकि 1803 का सत्यापन होना है। ब्लॉक रेहरा बाजार में 3037 की तुलना में 1887 का आधार बेस सत्यापन हो चुका है, जबकि 1150 का सत्यापन होना है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक में कुल 2351 के सापेक्ष 1446 का सत्यापन हो चुका है और 905 को सत्यापन कराना है। तुलसीपुर ब्लॉक में 2854 की तुलना में 1237 का सत्यापन हो चुका है और 1617 को सत्यापन कराना है। उतरौला ब्लॉक में 1859 की तुलना में अब तक 1357 का सत्यापन हो चुका है और 502 का सत्यापन होना है। सदर तहसील के शहरी क्षेत्रों में विधवा पेंशन के 1373 लाभार्थियों की तुलना में 427 ने सत्यापन कराया है, जबकि 946 शेष बचा है। तुलसीपुर तहसील में शहरी क्षेत्र के 457 लाभार्थियों की तुलना में 135 ने सत्यापन करा लिया है, जबकि 322 को सत्यापन होना है। उतरौला तहसील में शहरी क्षेत्र के 521 की तुलना में 390 ने सत्यापन कराया है, जबकि 131 को अपना आधार सत्यापन कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि विधवा पेंशन के लाभार्थियों से जन सुविधा केंद्र/साइबर कैफे में जाकर आधार सीडिंग कराने की अपील की जा रही है। (संवाद)

एसडीएम व बीडीओ को दिया निर्देश
तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को विधवा पेंशन के लाभार्थियों का आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ संजीव कुमार मौर्य को विधव पेंशन के लाभार्थियों के आधार सीडिंग प्रकरण की नियमित समीक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed