फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pension amount credited in the account of 36 thousand elderly

36 हजार बुजुर्गों के खाते में पहुंची पेंशन की रकम

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pension amount credited in the account of 36 thousand elderly
बलरामपुर। जिले के 35,413 बुजुर्गों के बैंक खातों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पांच करोड़ 31 लाख 19 हजार 500 रुपया की पेंशन राशि दी गयी है। डीबीटी के माध्यम से यह सभी बुजुर्गों के बैंक खाते में तीन माह की राशि ट्रांसफर होगी। वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का सीधा संबोधन भी सुनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वृद्धा अवस्था पेंशन योजना के तहत 55.77 लाख लाभार्थियों को 836.55 करोड़ रुपये का ऑनलाइन हस्तानांतरण कर दिया गया है जिसमें 4.56 लाख नए लाभार्थी शामिल किए गए हैं। एनआईसी सभागार में मौजूद वृद्धा पेंशन के लाभार्थियों ने सीएम का संवाद सुना।
विज्ञापन

लाभार्थियों को डीएम श्रुति ने बताया कि अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों को दिया जा रहा है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को योजनाओं से लाभ दिलाने में कोई कोताही न बरती जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले के 35,413 पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम त्रैमासिक की करीब साढ़े पांच करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गयी है जबकि 4059 नए लाभार्थियों को भी पेंशन योजना में जोड़ दिया गया है। एकमुश्त तीन महीने की पेंशन पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed