फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Payment recovered by making fake attendance of labourer in MNREGA

Balrampur News: मनरेगा में मजदूर की फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान वसूला

Thu, 20 Nov 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Payment recovered by making fake attendance of labourer in MNREGA
तुलसीपुर। मनरेगा योजना में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान वसूलने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सोनपुर धुतकहवा के रामसागर ने जिलाधिकारी बलरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि रोजगार सेवक ने उनके नाम से झूठी उपस्थिति दर्ज कराई और अब मजदूरी की राशि वसूलने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में उन्होंने अपना हस्ताक्षर व आधार विवरण भी संलग्न किया है। इस संबंध में बीडीओ तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता रामसागर ने बताया कि 15 मई 2025 से 30 मई 2025 तक कन्हैया किशोर के खेत से सिरिया नाले तक चकबंद निर्माण कार्य में 15 दिनों की हाजिरी उनके नाम से दर्ज की गई, जबकि वह इस कार्य में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 20 अगस्त 2025 से 04 सितंबर 2025 तक पौधरोपण के कार्य में भी 15 दिनों की फर्जी हाजिरी दर्ज कर दी गई। रामसागर के अनुसार, रोजगार सेवक ने दोनों कार्यों की मजदूरी लगभग 3500 रुपये बताते हुए वह राशि उनसे जमा करने का दबाव बनाया। आरोप है कि भुगतान न करने पर रोजगार सेवक ने उनका आवास कटवाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed