{"_id":"654d242cadb388299703fdc7","slug":"payment-of-rs-5587-lakh-stuck-paddy-farmers-worried-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4368-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 55.87 लाख रुपये का भुगतान अटका, धान किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 55.87 लाख रुपये का भुगतान अटका, धान किसान परेशान
Thu, 09 Nov 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था कायम है। इसके चलते ही अब क्रय केंद्रों पर धान बेचने के बाद किसानों को अपना भुगतान पाने के लिए चक्कर काटना पड़ रहे हैं। त्योहार के समय भुगतान न मिलने से किसान परेशान हैं। लापरवाही के चलते क्रय केंद्रों पर 63 धान किसानों का करीब 55.87 लाख रुपये का भुगतान अटका है। एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद के लिए जिले में बने 42 क्रय केंद्रों में से 17 पर ही अभी तक धान खरीद शुरू हो सकी है। इन केंद्रों पर अब तक 64 किसानों ने 289.12 एमटी धान बेंचा है, लेकिन भुगतान सिर्फ एक किसान के खाते में ही हो सका है जबकि 63 धान किसानों का 55.87 लाख रुपये का भुगतान अटका पड़ा है।
धान खरीद में नौवें दिन तेजी तो आई है, लेकिन भुगतान होने में अभी भी किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार सत्यापन होने के बाद ही किसानों का धान खरीदा जा रहा है। किसानों से खरीदा गया यह धान भी अभी तक क्रय केंद्रों पर ही डंप है। राइस मिलर्स ने खरीदे गए धान की उठान नहीं की है।
किसानों के अनुसार अभी तक केवल खाद्य विभाग की तरफ से संचालित क्रय केंद्र पर ही धान बेचने वाले एक किसान को ही 7.24 लाख रुपये का भुगतान हो पाया है। अन्य विभागों के क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले 33 किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अटका है। भुगतान में देरी होसे ही एक बार फिर किसानों का मोह धान की सरकारी खरीद से भंग होने लगा है।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिन किसानों ने धान बेचा है, उनके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। भुगतान से पूर्व होने वाले सत्यापन के कारण ही इसमें कुछ देरी हो रही है। शीघ्र ही धान बेचने वाले किसानों को देयराशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में होगा।