फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pay the outstanding traveling allowance and ACP of sweepers

Balrampur News: सफाईकर्मियों का बकाया यात्रा भत्ता व एसीपी का करें भुगतान

Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pay the outstanding traveling allowance and ACP of sweepers
बलरामपुर के विकास भवन में डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपते सफाईकर्मी।
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र व शारदीय नवरात्र 2024 के राजकीय मेले में ड्यूटी करने वाले सफाईकर्मियों को एक साल बाद भी यात्रा भत्ता व द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) का भुगतान नहीं किया गया है। इससे सफाईकर्मियों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर यात्रा भत्ता व एसीपी का भुगतान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम व महामंत्री जहीर ने कहा है कि बीते वर्ष चैत्र व शारदीय नवरात्र और राजकीय मेले में विभिन्न विकास खंडों के करीब 200 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने पूरी लगन के साथ राजकीय मेले में एक माह तक कार्य किया। इसके बावजूद उन्हें आज तक यात्रा भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने डीपीआरओ से समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार, विजय कुमार, लालता प्रसाद, दिनेश प्रताप, प्रेम कुमार गुप्ता, राम सुंदर, दीनदयाल, धर्मेन्द्र कुमार, राज पाल, सुरेश कुमार व श्रवण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed