{"_id":"663e8169d41f36eae600edfd","slug":"patients-will-be-able-to-get-x-ray-done-on-bed-itself-balrampur-news-c-99-slko1018-109556-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेड पर ही मरीज करा सकेंगे एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेड पर ही मरीज करा सकेंगे एक्स-रे
Sat, 11 May 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में लगा प्रोटेबल एक्स रे मशीन से जांच करती कर्मी।
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर को पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सौगात मिली है। इससे गंभीर मरीजों अब बेड पर ही एक्स रे हो सकेगा। इससे क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी को सुविधा मिलेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डाॅ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को ब्लॉक स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शासन को पत्र भेजकर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। सीएचसी तुलसीपुर को करीब 18 लाख रुपये की लागत वाली पोर्टेबल एक्स रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिसको इंस्टाॅल भी कर दिया गया है।
प्रतिदिन होता है 25-30 मरीजों का एक्स रे
अधीक्षक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में डिजिटल एक्स रे मशीन पहले से ही उपलब्ध थी। यहां पर प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों का एक्स रे किया जाता है। एक ही मशीन होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। अब पोर्टेबल एक्स रे मशीन उपलब्ध होने से कम समय में अधिक मरीजों का एक्स रे हो सकेगा।
विज्ञापन
अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जल्द शुरू होगी एक्स रे जांच
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन स्तर से सभी के लिए एक्स रे मशीन भेजी जा रही है। जल्द ही जिले के सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स रे जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ, बलरामपुर