{"_id":"60a285e28ebc3ed2a87afa69","slug":"patients-recovering-from-home-isolation-decreasing-infection-in-the-village-balrampur-news-lko578412932","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो रहे मरीज, गांव में घट रहा कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो रहे मरीज, गांव में घट रहा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक के मटियरिया कर्मा गांव में पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। मई माह के शुरुआत में ही 14 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। गांव में कोरोना संक्रमण फैलने से लोग दहशत में आ गए। प्रशासन ने गांव को सील कर कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया।
प्रशासन की सतर्कता व ग्रामीणों की तरफ से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से तमाम लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। करीब आधा दर्जन लोगों की रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं हुई है। ऐसे लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
उतरौला ब्लाक के मटियरिया कर्मा गांव में पंचायत चुनाव व ईद त्योहार को देखते हुए दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले प्रवासी अपने घर लौटे हैं। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रवासियों की कोविड जांच की गई तो मई माह के पहले सप्ताह में ही 14 लोग पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व गांव के ग्राम प्रधान हरिराम भी कोरोना संक्रमित हो गए। हालत गंभीर न होने के कारण प्रशासन की तरफ से सभी लोगों को होम आइसोलेट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर संपर्क में आए लोगों की भी जांच की।
कोरोना संक्रमितों को दवा किट उपलब्ध कराया गया। गांव को सील कर निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया। गांव में सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की भी जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। ग्रामवासी हीरालाल, अंकुर श्रीवास्तव, बब्लू सिन्हा व गुड्डू आदि ने बताया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है।
गांव को सैनिटाइज कराया गया है। कोरोना मरीजों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। प्रशासन की सतर्कता एवं ग्रामीणों द्वारा कोविड गाइड लाइन का पालन करने से कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। तमाम कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। करीब आधा दर्जन मरीजों की रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है लेकिन वह लोग भी स्वस्थ हैं। किसी को कोई समस्या नहीं है।