फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pathan Rider Uttaraula's team won the cricket tournament

Balrampur News: पठान राइडर उतरौला की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 19 Feb 2025 07:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Pathan Rider Uttaraula's team won the cricket tournament
बलरामपुर के चांद औलिया मधपुर में ट्राफी के साथ जश्न मनाते विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
उतरौला (बलरामपुर)। चांद औलिया मधपुर में चल रहे एसवन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर पठान राइडर उतरौला की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। याहिया मलिक मैन ऑफ द मैच और मोहम्मद मेराज मैन ऑफ द सीरीज चुने गये।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मैच जेपी टाइगर जुनेदपुर एवं पठान राइडर उतरौला के बीच खेला गया। जेपी टाइगर जुनेदपुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 33 रन पर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पठान राइडर उतरौला की टीम ने यहिया मलिक के 24 रनों की बदौलत मात्र चार ओवर में 35 रन बनाकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने पर पठान राइडर उतरौला के खिलाड़ी यहिया मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं जेपी टाइगर जुनेदपुर के खिलाड़ी मोहम्मद मेराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने विजेता टीम को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक सद्दाम हुसैन व शहजाद अहमद ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नसरुद्दीन सैफी, अकरम खान, सुहेल खान, अफसर सिद्दीकी, जैद खान, सोनू सैफी, शाहिद व बब्बू खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed