फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Passengers face inconvenience as buses do not reach the depot

Balrampur News: डिपो तक बस न आने से यात्री होते हैं परेशान

Wed, 24 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers face inconvenience as buses do not reach the depot
फोटो-22-बलरामपुर के उतरौला में चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस।-संवाद - फोटो : 1
उतरौला। नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर गैर डिपो की बसें नहीं आती है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। उतरौला रोडवेज डिपो यात्री बस की इंतजार में बैठे रहते हैं। चालक मुख्य चौराहे से यात्री को उतारकर व बैठाकर आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में रोडवेज बस स्टेशन स्थित है। उतरौला बस स्टेशन से लखनऊ, कानपुर व बस्ती मार्ग रोडवेज बसों का संचालन होता है। स्टेशन पर बैठकर यात्री लखनऊ, कानपुर व बस्ती सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए बस का इंतजार करते हैं, लेकिन चालक जाम से बचने के लिए आसाम रोड चौराहे पर ही बस खड़ी कर देते हैं। यहीं से आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को बस न मिलने से डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यात्री रोहित, पप्पू, संतोष गुप्त, शुभम, मोहित, बादल कश्यप व लालमन व अशोक ने बताया कि अन्य डिपो की बसों के बस अड्डे तक न आने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ व कानपुर की बसें आसाम रोड चौराहे तक ही आती हैं। आसाम रोड चौराहे से होते हुए निकल जाती हैं। बस अड्डे पर बस न मिलने से यात्रियों को पैसे खर्च करके चौराहे तक की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे यात्रियों का दोगुना खर्च होता है। बताया कि इस समय मुहर्रम व सहालग को लेकर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में समय से बस न आने के कारण परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि सभी चालकों को बस स्टेशन तक जाने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई चौराहे पर यात्री बैठाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed