फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Passenger facilities increased at Balrampur railway station

Balrampur News: बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गईं यात्री सुविधाएं

Mon, 24 Feb 2025 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Passenger facilities increased at Balrampur railway station
बलरामपुर में बनकर तैयार हुआ बलरामपुर रेलवे स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। स्टेशन की पटरी के दोनों तरफ यात्रियों को बैठने की सुविधा मुहैया करा दी गई है। जिले की 27 लाख आबादी के लिए बलरामपुर रेलवे स्टेशन सिटी सेंटर के तौर पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन

गोंडा-गोरखपुर लूप लाइन पर स्थित बलरामपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 10.50 करोड़ से सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश गेट के सरकुलेटिंग एरिया के विकास, स्थानीय कला एवं संस्कृति शामिल करके स्टेशन का सुंदरीकरण कराया गया है। प्लेटफाॅर्म सरफेस अपग्रेडेशन, स्टेशन फसाड, परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियों, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, एयर कंडीशनर, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, यात्री सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड, एलईडी से स्टेशन नाम, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

अगले 50 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बलरामपुर रेलवे स्टेशन के भवन में सुधार, नगर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को जोड़ने, मल्टीमॉडल कनेक्टविटी, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं, पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था, आवश्यकता अनुरूप रूफ प्लाजा के साथ रेलवे स्टेशन सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। स्टेशन तक पहुंचने का मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्रसाधन केंद्र, लिफ्ट/एस्केलेटर, निशुल्क वाई-फाई और एक स्टेशन एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्पों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जोड़ी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों का रोजाना होता है संचालन

बलरामपुर रेलवे स्टेशन से होकर प्रतिदिन 12 जोड़ी एक्सप्रेस व सवारी और कई मालवाहक ट्रेनों का संचालन होता है। स्टेशन से प्रतिदिन 800 से एक हजार यात्रियों का दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर व गोंडा आदि शहरों के लिए आवागमन होता है। बलरामपुर से श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ स्थल महज 17 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। ऐसे में विदेशी यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।


सुविधा बढ़ने से मिल रहा लाभ
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री नंद किशोर, राम संवारी शुक्ला व राधा बताती है कि रेलवे स्टेशन का विस्तार होने से लाभ मिल रहा है। अब स्टेशन के दोनों तरफ यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल रही है।

यात्रियों के लिए बढ़ाई गईं सुविधाएं
बलरामपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। जिले के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के काम कराया गया है।

- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed