{"_id":"6150a8518ebc3e045e4f65b5","slug":"party-workers-and-supporters-jumped-with-joy-as-soon-as-they-took-oath-balrampur-news-lko5973922130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्टूराम के मंत्री बनते ही खुशी से झूमे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्टूराम के मंत्री बनते ही खुशी से झूमे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक
विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर पल्टूराम के मंत्री बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपाई।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। रविवार शाम सदर विधायक पल्टूराम को मंत्री पद की शपथ लेते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक खुशी से झूम उठे। भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में इकट्ठा होकर मुंह मीठा कराया।
कार्यकर्ता विजयी मुद्रा में झूमते हुए नजर आए। कार्यालय पर मौजूद जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, शत्रुहन प्रसाद सोनकर, महेश शुक्ला, अरूण श्रीवास्तव, जयंत सिंह धर्मू, विनोद गिरि, गांगूली व कुन्नू कश्यप आदि लोग ढोल नगाड़े की आवाज पर थिरकते हुए नजर आए।
इन लोगों ने कहा कि पल्टूराम के मंत्री बनने से नेपाल सीमा से सटे अति पिछड़े बलरामपुर जनपद में विकास की गंगा बहेगी। पल्टूराम सभी वर्गों के लोकप्रिय विधायक हैं।
विज्ञापन
उनके संयोजकत्व में पार्टी तथा संगठन भी मजबूत होगा। इसके अलावा पल्टूराम को पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, सभासद संजय कुमार मिश्रा, संजय शर्मा तथा एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने भी मंत्री बनने पर बधाई दी है।