फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parties engaged in preparing booth-wise plan for civic elections

Balrampur News: निकाय चुनाव को लेकर बूथवार प्लान तैयार करने में जुटीं पार्टियां

Tue, 28 Mar 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Parties engaged in preparing booth-wise plan for civic elections
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई है। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद एक बार फिर संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। बूथवार प्लानिंग की जा रही है। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों की अलग से कमेटी बनाई गई है। जिला स्तरीय कमेटी इसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का कहना है कि जिले की पांच निकायों में चुनाव होना है। इसके लिए तैयारी पूरी है। बूथ के साथ ही हमने मतदाता सूची के हर पेज को लेकर कमेटी बनाई है। हर कमेटी में आठ पदाधिकारी लगाए गए हैं। इनके माध्यम से हरेक मतदाता पर नजर रखी जा रही है। मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। वैसे अभी आरक्षण का इंतजार किया जा रहा है। आरक्षण के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा का कहना है कि आरक्षण आने दीजिए। इसके बाद विभिन्न पदों के लिए आने वाले आवेदनों पर पैनल से सुझाव लेकर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। तैयारी की जहां तक बात है, बूथवार रणनीति बनाई गई है। तीन बूथों पर एक प्रभारी बनाए गए हैं। बूथ कमेटियों में 10 से लेकर 25 सदस्य हैं। मतदाता पुनरीक्षण में पार्टी की विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला महासचिव विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। इस बार हम हर बूथ के हिसाब से अलग-अलग योजना तैयार कर रहे हैं। इनके माध्यम से मतदाताओं तक सीधे पहुंचने की तैयारी है। सोशल मीडिया के लिए अलग से पार्टी पदाधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed