{"_id":"6446bdaeb0611da2a6037c75","slug":"paramilitary-force-personnel-will-be-deployed-in-elections-balrampur-news-c-13-1-198552-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चुनाव में लगाए जाएंगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चुनाव में लगाए जाएंगे पैरामिलिट्री फोर्स के जवान
Mon, 24 Apr 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। इस बार निकाय चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी लगाए जाएंगे। पैरामिलिट्री फोर्स को लाने के लिए परिवहन निगम ने बसों को सहारनपुर भेजा है।
चार मई को जिले की पांचों निकायों में मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में 10, अति संवेदनशील में 17 एवं संवेदनशील में 15 बूथों को शामिल किया है। बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में चार बूथ अति संवेदनशील प्लस एवं पांच संवेदनशील की सूची में शामिल हैं।
अति संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के जवानों के साथ ही पीएसी की तैनाती की जाएगी। हर बूथ पर अलग-अलग पुलिस कर्मियों की तैनाती का मानक बनाया गया है। चुनाव को देखते हुए एसडीएम, सीओ, ईओ व थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।
विज्ञापन
चुनाव के लिए कुल 150 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 722 कांस्टेबल, 465 होमगार्ड, एक कंपनी आईटीबीपी तथा एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया जाएगा। अब तक 3235 लोगों को पाबंद किया गया है। गैसड़ी में चार लोगों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। 11 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। तीन या इससे अधिक मुकदमा वालों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की जा रही है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों की सुरक्षा में एक-एक सशस्त्र पुलिस कर्मी लगाए जा रहे हैं। साथ ही चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है। हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है।
बूथों पर इस तरह होगी तैनाती
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि एक बूथ पर एक सशस्त्र कांस्टेबल व दो होमगार्ड, दो बूथ पर दो सशस्त्र व एक निशस्त्र सिपाही व चार होमगार्ड, तीन बूथ पर एक उप निरीक्षक, दो सशस्त्र, एक निशस्त्र पुलिसकर्मी व चार होमगार्ड तथा चार बूथ पर एक उपनिरीक्षक, दो सशस्त्र व दो निशस्त्र सिपाही तथा आठ होमगार्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक व दो बूथ पर एक महिला तथा तीन व चार बूथ पर दो-दो महिला सिपाही तैनात की जाएंगी।