फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Papa-Mummy teach us, go to school and write our names...

Balrampur News: पापा-मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ...

Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Papa-Mummy teach us, go to school and write our names...
रेहराबाजार (बलरामपुर)। पापा-मम्मी हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ... का नारा बुलंद करते हुए सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सहजौरा के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली बाजार व आसपास के गांवों में भ्रमण करते हुए पुन: स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन



जागरूकता रैली को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजा सिंह व प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके बाद विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि अनपढ़ होना अभिशाप है।
विज्ञापन



क्षेत्र में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। अभिभावक अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करें और बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। बाद में विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें बांटी गईं। इस अवसर पर एआरपी राजेंद्र वर्मा, श्रीराम, रामकरन यादव, महेश वर्मा, मो. अफजल, राबिया, ममता तिवारी व शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed