फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panther,viral vedio

तेंदुए व शावक का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
panther,viral vedio
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक के पंडितडीह गांव में तेंदुआ व शावक देखे जाने का वीडियो वायरल किया गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के पंडितडीह गांव में मंगलवार को झाड़ियों में तेंदुआ व शावक दिखने पर कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। झाड़ियों में तेंदुआ और शावक होने की खबर फैलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर के पीछे खाली जमीन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। सुबह झाड़ियो में एक तेंदुआ और उसके शावक दिखाई दिए। लोग छत पर जाकर तेंदुआ और शावक को देखने लगे। आहट होने पर तेंदुआ और शावक झाड़ियों में गुम हो गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ आने की सूचना गैड़ास बुजुर्ग चौकी प्रभारी को दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी बीएस सेंगर वन विभाग व पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग की टीम ने काफी देर तक तेंदुए की तलाश की लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि जंगलों में तेंदुआ प्रजाति नहीं पायी जाती है। ग्रामीणों ने जिसे देखा है, वह फिशिंग कैट व उसका शावक हो सकता है। टीम द्वारा फिशिंग कैट व शावक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग की तरफ से झाड़ियों की तरफ जाल लगाए गए हैं। फिशिंग कैट को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed