फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pankaj became the manager of the Uttar Pradesh badminton team

Balrampur News: उत्तर प्रदेश बैडमिंटन टीम के प्रबंधक बने पंकज

Tue, 27 Jan 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pankaj became the manager of the Uttar Pradesh badminton team
पंकज पांडेय
बलरामपुर। 69 वीं नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिले के खेल शिक्षक पंकज पांडेय को उत्तर प्रदेश टीम का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। पंकज अब प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल समिति के सचिव मो. सुहेल ने बताया कि दिल्ली में 30 जनवरी से तीन फरवरी तक 69 वीं नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता होनी है। राज्य क्रीड़ा संस्थान की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के पांच-पांच खिलाड़ियों के टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी उतरौला स्थित एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक पंकज पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पंकज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम 28 जनवरी को राज्य क्रीड़ा संस्थान से दिल्ली के लिए रवाना होगी। पंकज को यूपी टीम का प्रबंधक बनाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद, क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, प्रधानाचार्य सुधीर पांडेय, हाफिजर्रहमान, नित्यानंद चतुर्वेदी, साधना पांडेय, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, अबुल हाशिम खान, अभय शंकर, मदन लाल, सईद अहमद, नवीन पाल,महेंद्र कुमार, अंकुर तिवारी, विष्णु सैनी आदि ने बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed