फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paneer-khoya is expensive in the wedding season, mushrooms have become a new support

Balrampur News: सहालग में पनीर-खोवा महंगा, मशरूम बना नया सहारा

Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paneer-khoya is expensive in the wedding season, mushrooms have become a new support
बलरामपुर। सहालग के चलते जिले में पनीर और खोवा की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे इनके दामों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हो गया है। बाजार में बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण आम उपभोक्ताओं को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं मिठाई कारोबार पर भी इसका असर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में 260 से 280 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पनीर अब 300 से 340 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं शुद्ध खोवा भी महंगा हो गया है, जिससे लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं। सहालग के कारण ऑर्डर अधिक हैं, लेकिन कच्चे माल की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पनीर और खोवा में मिलावट की आशंका के चलते अब लोग मशरूम को बेहतर विकल्प के रूप में अपनाने लगे हैं। होटल, कैटरिंग और घरों में मशरूम की डिमांड तेजी से बढ़ी है। कारोबारी रामचंद्र का कहना है कि इस बार सहालग में मशरूम की बिक्री में 20-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए बना अवसर

मशरूम की बढ़ती मांग का सीधा फायदा स्थानीय किसानों को मिल रहा है। कम लागत और कम समय में तैयार होने वाली फसल होने के कारण अब जिले में कई किसान मशरूम उत्पादन की ओर रुख कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ रही है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। रेहरा बाजार क्षेत्र के किसान दीपक का कहना है कि बाजार में मशरूम की मांग बढ़ी है, जिसे उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह समूह की अध्यक्ष नीलम ने भी कहाकि लोगों को पनीर का विकल्प अब मशरूम की सब्जी लग रही है। यह बेहतर अवसर है। डायटीशियन रिंकी सिंह ने कहाकि मशरूम की सब्जी पनीर से ज्यादा बेहतर है।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि मिलावटखोरी पर नजर रखी जा रही है। पनीर और खोवा की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed