{"_id":"657208b73f0a58428604200a","slug":"panchayat-secretariat-will-be-built-in-two-villages-with-rs-38-lakhs-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5099-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो गांवों में 38 लाख से बनेगा पंचायत सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो गांवों में 38 लाख से बनेगा पंचायत सचिवालय
Thu, 07 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना सचिवालय के चल रही दो ग्राम पंचायतों को जल्द ही खुद का पंचायत सचिवालय भवन मिलेगा। इन दोनों पंचायतों में चयनित भूमि के विवादित हो जाने के कारण भवन का निर्माण कार्य अटका पड़ा था। विभागीय स्तर पर भवन निर्माण के लिए अब दूसरी जगह पर जमीन चिह्नित करने का निर्णय लिया गया है।
भूमि चिह्नित होने के बाद भवन से वंचित रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेहरा बाजार तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत महुआढार के पास भी खुद का पंचायत भवन होगा। इनके निर्माण कार्य पर 38 लाख रुपये का खर्च आएगा। दोनों पंचायतों में सचिवालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जहां पंचायत सचिव के बैठने का स्थान सुनिश्चित हो सकेगा वही शासन स्तर पर संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।
इसके साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगाने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि जिले में कुल 356 नये पंचायत सचिवालय का निर्माण होना था। इसमें 354 पंचायतों में भवन का निर्माण पूरा हो गया है।
विज्ञापन
- जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि पंचायत भवन को वाईफाई की सुविधा से लैस किया जाएगा। पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू कराया जाएगा। पंचायत भवन में परिवार रजिस्टर, जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, खतौनी, पेंशन के लिए पंजीकरण, रोजगार पंजीकरण, आयुष्मान योजना का पंजीकरण, विश्वकर्मा श्रम रोजगार का पंजीकरण सहित 335 प्रकार की सेवाएं ग्रामीणों को मुहैया हो सकेगी। इसके लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा।