फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panchayat elections to be held under the supervision of zonal and sector magistrates

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगे पंचायत चुनाव

Sat, 13 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections to be held under the supervision of zonal and sector magistrates
बलरामपुर। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निगरानी कराई जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 18 जोनल व 101 न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इमरजेंसी के लिए 10 प्रतिशत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से शीघ्र ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की निगरानी कराने के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात करने का खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही जिले के 101 न्याय पंचायतों से चुनाव की निगरानी कराने के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। चुनाव के दौरान इमरजेंसी होने अथवा किसी मजिस्ट्रेट की तबियत खराब होने पर वहां की निगरानी के लिए रिजर्व के रुप में 10 प्रतिशत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 800 प्रधान, 10038 ग्राम पंचायत सदस्यों, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात करने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से शीघ्र ही सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों की सूची हो रही तैयार
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में दो-दो जोनल व सभी 101 न्याय पंचायतों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया जाएगा। रिजर्व में 10 प्रतिशत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रखा जाएगा जिन्हें इमरजेंसी के दौरान संबंधित क्षेत्र में लगाया जाएगा। - अरुण कुमार शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed