फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   palturam become mla second time

भाजपा के पल्टूराम ने सदर पर दोबारा किया कब्जा

Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
palturam become mla second time
बलरामपुर। भाजपा उम्मीदवार पल्टूराम ने सदर विधानसभा सीट पर दोबारा कब्जा जमाया है। सदर सीट पर भी फगवा फहराया है। भाजपा के उम्मीदवार ने सपा के जगराम पासवान को 11,192 वोटों से हराकर दबदबा दोबारा कायम रखा है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सदर विधानसभा सीट पर गुरुवार को मंडी परिषद भगवतीगंज के परिसर में काउंटिंग हुई। सदर सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में रहे। सदर के 2,05,484 वोटरों ने अपने मताधिकार का तीन मार्च को प्रयोग किया था। ईवीएम में बंद वोटों की 35 चक्रों में काउंटिंग प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी चक्र की मतगणना पूरी हो गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदर सीट के आरओ ने परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सदर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार पल्टूराम को 1,00,684 वोट मिले हैं। सपा के जगराम पासवान ने 89,492 वोट प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि बसपा के उम्मीदवार हरीराम बौद्घ ने 5321 वोट पाकर तीसरा व कांग्रेस की उम्मीदवार बबिता आर्या ने 2569 वोट पाकर चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि भाजपा व सपा को छोड़कर बाकी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सदर विधानसभा के 2360 लोगों ने किसी भी उम्मीदवार पर भरोसा नहीं जताया, बल्कि नोटा बटन दबाकर अपना विरोध जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed