{"_id":"68b33108111d4223a0025c8b","slug":"paddy-will-be-purchased-at-31-purchase-centers-preparations-have-started-balrampur-news-c-99-1-brp1003-132353-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 31 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 31 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, तैयारी शुरू
विज्ञापन
बलरामपुर। धान खरीद की तैयारी विपणन विभाग ने शुरू कर दी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने के लिए विपणन विभाग ने इस बार 31 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया है। हालांकि अभी तक विभाग को लक्ष्य नहीं मिला है।
जिले में एक नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर विपणन विभाग क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि तीन खरीद एजेंसियों को किसानों से धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी क्रय एजेंसियों को केंद्रों पर उचित प्रबंधन का निर्देश दिया गया है।
इन एजेंसियों के बनाए जाएंगे केंद्र
खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ के आठ व यूपीएसएस के 12 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। बलरामपुर तहसील क्षेत्र में आठ, तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में 18 व उतरौला तहसील क्षेत्र में पांच खरीद केंद्र बनाए गए हैं।