फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy procurement will start on November 23 centers

एक नवम्बर 23 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद

Wed, 30 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start on November 23 centers
बलरामपुर। सरकारी योजना से धान खरीदने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक नवम्बर से जिले में धान की खरीद शुरु होगी। तीन क्रय एजेंसियों को धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों क्रय एजेंसियां जिले के 23 केंद्रों पर धान खरीदेंगी।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि धान खरीदने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 28 फरवरी तक जिले में 10 हजार 700 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत 2019-20 की धान क्रय केंद्रों की डीएम कृष्णा करुणेश ने अंतिम सूची अनुमोदित कर दी है। तीनों तहसीलों के सभी नौ ब्लॉकों में क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। धान खरीदने के लिए तीन एजेंसियां खाद्य विभाग, पीसीएफ व यूपीएसएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग की तरफ से छह, पीसीएफ की तरफ से 11 और यूपीएसएस की तरफ से छह क्रय केंद्रों का संचालन किया जाएगा। बलरामपुर मंडी यार्ड, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा मंडी यार्ड, उतरौला व गेड़ास बुजुर्ग में खाद्य विभाग, विशुनीपुर-सोनपुर, मथुरा बाजार-लालपुर, मथुरा बाजार-चौकाकला, तुलसीपुर-नचौरी-नचौरा, बरगदही, बेलीखुर्द, पकड़ी, गैसड़ी, सोनपुर चौराहा, टेढ़वा चिताही व अधीनपुर में पीसीएफ और गौरा चौराहा, कटरा, बसंतपुर, ललिया, सोनगढ़ा लैम्पस व जमुनीखुर्द में यूपीएसएस के केंद्रों का संचालन किया जाएगा।
खाद्य विभाग को 2500 मीट्रिक टन, पीसीएफ को 4200 मीट्रिक टन और यूपीएसएस को 4000 मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर किसानों को भुगतान करने का ऐलान किया है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी।

खाद्य एवं रसद विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए किसानों को आधार नंबर, खतौनी, मोबाइल नंबर एवं बैंक अकाउंट का विवरण देना अनिवार्य होगा। साइबर कैफे, कॉमन सर्विस सेंटरों व अपने एंड्राइड फोन के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed