फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Our courtyard, our children celebrate the festival

हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव की धूम

Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Our courtyard, our children celebrate the festival
बलरामपुर। हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव की मंगलवार को धूम रही। एक नगर व नौ ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कार्यक्रम कराए गए। निपुण भारत अभियान के तहत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जन समुदाय को जागरूक करने के लिए उत्सव मनाया गया। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सभी बीईओ को फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र पर बीईओ डॉ. समय प्रकाश पाठक ने दीप प्रज्जवलित कर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का शुभारंभ किया। सीडीपीओ नगर शिवानी दूबे ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एआरपी अरुण कुमार मिश्र, स्वाति श्रीवास्तव, संकुल शिक्षक आलोक मणि पांडेय, डायट मेंटर रेखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, ज्योति, सुमन, कनीज व शैलजा सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में बीईओ कुलदीप नारायन सिंह की अध्यक्षता में हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव के कार्यक्रम किए गए। डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, डीसी एमआईएस अंकुर मिश्र, डायट मेंटर त्रिपुरारी पूजन, डायट प्रवक्ता राम सूरत प्रजापति, सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव, एआरपी सुनील त्रिपाठी, अमरेश बहादुर तिवारी, महेश कुमार दूबे, संकुल शिक्षक देवदत्त मिश्र, प्रदीप सैनी व अर्चना दूबे आदि ने नई शिक्षा नीति 2020 से निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
ब्लॉक संसाधन केंद्र सेखुईकला में बीईओ सदर मनीराम वर्मा, बीडीओ सागर सिंह व सीडीपीओ देहात राकेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का शुभारंभ किया। सीडीपीओ देहात ने कहा कि पाठशाला पूर्व शिक्षा निपुण भारत अभियान को सफल बनाने मदद करेगी।

शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के बीईओ अरुण कुमार वर्मा व सीडीपीओ नीलम कश्यप ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौवापुर में निपुण भारत मिशन के तहत हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी तरह से शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा, पचपेड़वा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व श्रीदत्तगंज में भी हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed